सिमडेगा : शहर के प्रिन्स चौक स्थित दुर्गा पूजा पंडाल परिसर से मंगलवार की दोपहर में भगवान आदित्य महाप्रभु की प्रतिमा की भव्य विसर्जन शोभायात्रा निकाली गई। इससे पहले सड़क को जल से धोकर पुष्प बिछाया गया। वहां भगवान भास्कर की विसर्जन शोभायात्रा गुजरी। शोभयात्रा झूलन सिंह चौक, नीचे बाजार, रामनगर होते हुए केलाघाघ डैम पहुंची, जहां पर आचार्य पंडित श्याम सुन्दर मिश्र ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान की पूजा-अर्चना कराई ।

उसके बाद आरती हुई, फिर भगवान सूर्य की प्रतिमा को जल में विसर्जित किया गया। वहीं शोभायात्रा के दौरान भक्तों के बीच ठेकुआ महाप्रसाद का वितरण किया गया। वहीं भक्तों ने भी श्रद्वा पूर्वक भगवान को प्रणाम कर प्रसाद ग्रहण किया। विसर्जन की शोभायात्रा में नवज्योति नवयुवक संघ छठ पूजा समिति के अध्यक्ष राजकुमार ठाकुर जिया, सचिव विष्णु दयाल शर्मा, राजू केसरी,रतन केशरी,आंनद ,विकास ,शम्भू केशरी, अनुप श्रीवास्त मुख्य संरक्षक, कोषाध्यक्ष शम्भू केशरी, सत्या ठाकुर, तारकेश्वर भारती, आनंद जैसवाल ,जितेंद्र सोनी, अरविंद, राहुल दीपक, हरि,ऋतिक नारू रतन प्रकाश शक्ति सौर्य कैलाश शशि श्रीवास्तव जगत हेमंत युवराज सहित समिति के सभी कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।
