आंवला नवमी के मौके पर विधि विधान के साथ सिमडेगा जिले भर में हुआ पूजन

सिमडेगा:- आंवला नवमी के मौके पर बुधवार को जिले भर में विधि विधान के साथ आंवला वृक्ष की पूजन की गई सिमडेगा शहर क्षेत्र के थाना स्थित हनुमान मंदिर प्रांगण में महिलाओं ने आंवला वृक्ष की विधिवत रूप से पूजन किया जहां पर पुरोहित के रूप में सोमनाथ मिश्रा के द्वारा सभी प्रकार के धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए ।इस मौके पर महिलाओं ने आंवला वृक्ष पर धागा बांधकर सुख समृद्धि की कामना की मौके पर पुरोहित सोमनाथ मिश्रा ने बताया कि आंवला वृक्ष पर भगवान विष्णु का वास होता है और आंवला नवमी के दिन आंवला वृक्ष के पूजन करने से भगवान विष्णु के साथ-साथ माता लक्ष्मी प्रसन्न होती है और सुख समृद्धि प्राप्त होती है।

इधर गुलजार गली स्थित मंदिर में महिलाओं ने आंवला वृक्ष की पूजा अर्चना एवं वृक्ष की परिक्रमा कर अपनी मनोकामना पूर्ण करने की कामना की। आंवला नवमी पर्व को देखते हुए महिलाओं में खासा उत्साह देखा गया। महिलाओं के द्वारा सुबह से ही आंवले के वृक्ष के पूजन की तैयारी की गई। महिलाओं ने आंवले के वृक्ष की पूजा अर्चना की। आंवले की पूजा के बाद महिलाओं ने ब्राहमणों को भोजन कराया एवं ब्राहमणों दान दक्षिणा भेंट कर पुण्य अर्जित किया। चला महिलाओं ने सामूहिक रूप से प्रसाद बनाकर लोगों के बीच वितरण किया।

Related posts

Leave a Comment