भाजपा द्वारा आक्रोश धरना प्रदर्शन को लेकर बीरू एवं कोलेबिरा में हुई बैठक

सिमडेगा/कोलेबिरा:भारतीय जनता पार्टी द्वारा झारखंड सरकार के जनविरोधी नीति एवं अन्य मुद्दों को लेकर जिला मुख्यालय में एक दिवसीय जन आक्रोश धरना प्रदर्शन का कार्यक्रम करना प्रदेश के द्वारा सुनिश्चित हुआ है। इसको लेकर बीरू मंडल एवं कोलेबिरा में बैठक हुई बीरु मंडल अध्यक्ष घनश्याम सिंह की अध्यक्षता में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए जिला मंत्री तुलसी कुमार साहू ने कहा की इस धरना प्रदर्शन कार्यक्रम में बीरू मंडल से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल होंगे पूरे प्रदेश में ईस राज्य सरकार से प्रदेश वासियों का विश्वास उठ चुका है राज्य की जनता अपने आप को ठगा महसूस कर रही है इस राज्य सरकार के द्वारा चुनाव के दरमियान अनेक प्रकार के लोकलुभावन वादा किए गए थे जिसे अब तक पूरा नहीं किया गया है चाहे वह रोजगार की बात हो चाहे वह भ्रष्टाचार की बात हो चाहे वह सुरक्षा की बात हो राज्य में रोज हत्या बलात्कार जैसे जघन्य अपराध हो रहे हैं चारों तरफ भय का माहौल है भ्रष्टाचार चरम पर है माताओं बहनों का आबरू और लोकतंत्र दोनों खतरे में है लोग सड़क पर निकलने से पहले कई बार सोच रहे हैं।

बैठक में मुख्य रूप से दुर्ग विजय सिंह देव,सुमन्त शर्मा, घनश्याम दास, गंगाधर लोहरा, अनूप साहू ,वीरेंद्र यादव ,प्रकाश दास गोस्वामी ,मनोज बडाईक ,फलिंदर खेरवार ,शिवनाथ मांझी ,दिनेश्वर होता, कुलदीप मिश्रा, इत्यादि बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे। वहीं कोलेबिरा मंडल में अशोक इंदवार की अध्यक्षता में एक बैठक की गई बैठक को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा की झारखंड वासियों का किस सरकार पर से विश्वास उठ चुका है चारों तरफ भ्रष्टाचार लूट हत्या डकैती बलात्कार जैसी घटनाएं प्रत्येक दिन देखने को मिल रही है इस सरकार को सत्ता में रहने का एक भी पल हक नहीं, मुख्यमंत्री को नैतिकता के आधार पर तुरंत इस्तीफा देकर सरकार भंग कर देनी चाहिए।मौके पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हीराराम, सांसद प्रतिनिधि चिंतामणि कुमार भोला साहू विकास कुमार दिनेश दास, दशरथ लोहरा, रमेश सिंह ,महेश महतो व अन्य सदस्य मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment