ट्रैक्टर ने ऑटो को मारी टक्कर, एक महिला घायल

जलडेगा:ओडगा बाजार से लौटने के क्रम डुमरमुंडा मैं एक ट्रैक्टर ने ऑटो को टक्कर मार दी। टक्कर से ऑटो में बैठी एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसको इलाज के लिए जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र लाया गया। इधर टक्कर मारने के बाद ट्रैक्टर फरार हो गया। ग्रामीणों ने बताया कि ट्रैक्टर ओडगा का है। वहीं ऑटो सवारियों का कहना था कि ट्रैक्टर ड्राइवर भी नशे की हालत में था। घायल महिला का पहचान बिरजिनिया भुईयां, पति पीटर भुईयां, उम्र लगभग 62 वर्ष, गांव कोहिपाट कदम टोली, थाना बानो, गिरदा ओपी जिला सिमडेगा के रूप में हुई है।

Related posts

Leave a Comment