बानो:नेहरू युवा केंद्र, सिमडेगा द्वारा बानो प्रखंड के कोनसौदे ग्राम में नेहरू युवा केंद्र संगठन, युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय , भारत सरकार के 50 वें स्थापना दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का शुभारंभ तोरपा विधायक प्रतिनिधि शंकर सिंह, प्रस्तावित उच्च विद्यालय कोनसोदे के प्राचार्य जितेन्द्र बङाईक, उपमुखिया समरा बडिंग, शिक्षक रजनी कांत साहू, सुभाष सिंह ने संयुक्त रूप से नेहरू जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रजवलित कर किया गया। विधायक प्रतिनिधि शंकर सिंह ने सभी प्रतिभागियों को नेहरू युवा केंद्र संगठन के स्वर्ण जयंती की शुभकामनाएँ दी। कार्यक्रम का आयोजन राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक चंद्रकांता कुमारी ने किया। उसने बताया की नेहरू युवा केंद्र संगठन की स्थापना 1972 में ग्रामीण युवाओं को राष्ट्र निर्माण की प्रक्रिया में भाग लेने के साथ-साथ उनके व्यक्तित्व और कौशल के विकास के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से की गई थी।

वर्तमान में यह देश भर के 623 जिलों में कार्यरत है। भारतीय जनसंख्या का लगभग तीन-चौथाई ग्रामीण है। समग्र रूप से राष्ट्र का विकास उनकी प्रगति और विकास पर निर्भर करता है।इस उद्देश्य से नेहरू युवा केंद्र संगठन निरंतर 50 वर्षों से विभिन्न प्रशिक्षण, प्रतियोगिताओं, खेल कूद एवं अन्य गतिविधियों के माध्यम से युवाओं को जागरूक करने का काम रही है। कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, सिमडेगा के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, जिले के विभिन्न प्रखंड के युवा मंडल सदस्य और विद्यालय के छात्र – छात्रा सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
