कोचेडेगा पेरिस में 20वां वार्षिक महिला जागृति शिक्षा सम्मेलन में शामिल हुए विधायक भूषण बाड़ा

सिमडेगा:नॉर्थ वेस्टर्न जीईएल चर्च कोचेडेगा पेरिस में 20वां वार्षिक महिला जागृति शिक्षा सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में विधायक भूषण बाड़ा के अलावे जिप सदस्य जोसिमा खाखा,जिप सदस्य समरोम पौल टोपनो भी उपस्थित थे। मौके पर विधायक ने कहा कि शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं का योगदान अहम है। शिक्षा के आधार पर महिला में दक्षता, कौशल, ज्ञान एवं क्षमताओं का विकास होता है। शिक्षित महिला न केवल स्वयं लाभान्वित होती है, वरन उससे भावी पीढ़ी भी लाभान्वित होती है। विधायक ने कहा कि मानव जीवन में वृक्ष की तरह विकास की कई शाखाएं होती है। इसके हर शाखाओं में महिलाओं की भूमिका अहम है। शिक्षा के क्षेत्र महिलाओं की भागेदारी सुनिश्चित कर समाज में महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा दिया जा सकता है। शिक्षित महिला समाज में क्रांतिकारी बदलाव ला सकती है। पढ़ी-लिखी महिलाओं को बैंक से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर कोई गुमराह नहीं कर सकता है। शिक्षित महिला समाज की रीढ़ होती है। उन्होंने महिलाओं को समाज मे फैल रही कुरीतियों को दूर करने के लिए भी आगे आने का आह्वान किया। साथ ही कहा कि जब तक महिलाएं आगे नहीं बढ़ेंगी समाज मे विकास की कल्पना नहीं की जा सकती है। मौके पर पादरी जस्टिन एक्का,पादरी विजय कुजूर,पादरी प्रेमचंद बड़ा,पादरी रेखा किंडो,कांडीदात गोबिंदा महतो सहित काफी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

Related posts

Leave a Comment