भाजपा सिमडेगा द्वारा हेमन्त हटाव झारखण्ड बचाव आक्रोश प्रदर्शन 22 को

सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी द्वारा 22 नवम्बर को सिमडेगा में हेमन्त हटाव झारखण्ड बचाव आक्रोश प्रदर्शन किया जाएगा,इस संबंध में बताते हुए।भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक ने कहा कि झारखंड में चारो ओर भय भ्रष्टाचार का माहौल है हर विभाग में लूट मची है जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है इससे झारखंड की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है और काफी आक्रोश में है उसी आक्रोश का प्रदर्शन 22 तारीख को सिमडेगा में यहां की जनता और भाजपा के कार्यकर्ता करेंगे।आक्रोश प्रदर्शन के संबंध में बताते हुए जिला के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा की वर्तमान सरकार हर मोर्चे पर फेल है इस राज्य में बेटियां भी सुरक्षित नहीं हैं, बिकास के कार्य ठप हैं सिमडेगा जिला को सुखाड़ जिला घोषित नही किया है,साथ ही निकाय चुनाव में ओबीसी को आरक्षण नहीं दिया है इससे सिमडेगा जिले की जनता में काफी आक्रोश है और उसका परिणाम सरकार को आने वाले चुनाव में जरूर दिखेंगे, 22 नवंबर को भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता आक्रोश प्रदर्शन कर सरकार से इस्तीफे की मांग करेंगे।

मौके पर प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गविजय सिंहदेव, महामंत्री दिपक पूरी ,उपाध्यक्ष मनोज साय ,कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद ,पूर्व श्रद्धानंद बेसरा, पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर ,नवीन प्रसाद ,नवीन सिंह, तुलसी साहू ,रामविलास बड़ाईक, हीरा राम ,संजय शर्मा ,नीरज बड़ाईक अनिरुद्ध सिंह ,देवकीनंदन साय, मनिंद्र बिंझिया ,घनश्याम सिंह, कामेश्वर सिंह ,उमेश प्रसाद, श्रीलाल साहू ,कैलाश मेहर ,दीपनारायण दास, पिंकी प्रसाद ,अजय जायसवाल रवि गुप्ता मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment