बानो के विभिन्न आरसी चर्च में धूमधाम के साथ मनाया गया ख्रिस्त राजा पर्व

बानो: प्रखण्ड के विभिन्न आरसी चर्च में रविवार को धूमधाम से ख्रीस्त राजा पर्व मनाया गया बताया गया कि आरसी चर्च जितुटोली, बांकी , आरसी मिशन चर्च सौबेड़ा में ख्रीस्त राजा पर्व बहुत ही धुमधाम के साथ मनाया गया इस मौके पर मिस्सा पूजा समारोह को फादर बिमल जोजो के द्वारा सम्पन्न किया गया।मौके पर फादर बिमल जोजो ने कहा प्रभु यीशु मसीह हमारा राजा है येसु ख्रीस्त सारी सृष्टि के राजा है येसु मसीह मनुष्य बन कर हमारे बीच आते और हम पापियों के लिए क्रुस पर मार डाला गया। इसलिए हम सभी ख्रीस्त विश्वासी उन्हीं येसु मसीह की सेवा अपने मन आत्मा से करें।मौके पर फादर भितुस जीवन केरकेट्टा, मुखिया सुसाना जड़िया ,सभापति सुशील कंडुलना, निर्मला होरो ,डोमनिक किड़ो ,कामिल डांग ,मार्सेल भेंगरा, भिनसेन्ट कंडुलना अल्बिसिया भेंगरा आदि लोग उपस्थित थे।इधर जितुटोली आर सी चर्च में रविवार को धूमधाम से खिरिस्ट राजा पर्व मनाया गया।मिस्सा पूजा मुख्य अधिष्ठाता फादर बिजय टेटे ,फादर जेवियर सोरेंग ने किया ।

फादर विमल ने अपने उपदेश में कहा मसीही अपने जीवन मे प्रभु ईसा मसीह के द्वारा दिये गये उपदेश को अपने जीवन मे आत्मसात करें।यीशु मसीह का जन्म मानव कल्याण के लिये हुई थी उन्हें काफी यातनाएं साहनी पड़ी प्रभु ईसा मसीह आज भी जीवित है।वे हमारे जीवन का मार्गदर्शन कर रहे हैं।पवित्र प्रार्थना, उपासना व बाइबल पाठ केसाथ क्रिसमस पर्व आरंभ हो गया मौके पर संत अन्ना कोंभेंट से संत जेवियर गिरजाघर तक जुलूस निकाला गया।जुलूस में जितुटोली पेरिस के 16 मण्डली के विश्वासी भाई बहन ,माता पिता एवं मण्डली के प्रचारक भाग लिया।जुलूस गिरजाघर पहुंच कर सामुहिक स्तुति गान किया गया।

Related posts

Leave a Comment