बाँसजोर:- जिला परिषद सदस्य बांसजोर समरोम पॉल तोपनो द्वारा ठंड को मद्देनजर रखते हुए अपने क्षेत्र में असहाय वृद्ध लोगों के घर पर जाकर कंबल वितरण किया बुधवार को उन्होंने 10 वृद्ध सारे लोगों के घरों का भ्रमण करते हुए उनका हालचाल जाना उसके बाद उन्हें कंबल मुहैया कराई मौके पर कोम्बाकेरा पंचायत में उन्होंने विशेश्वर जोजो, सैंका जोजो,बुधवा जोजो,पीटर जोजो,
बुधवा कांडुलना,रामचंद्र मांझी,अगाफित किंडो,मटिल्डा मड़की सनियारो टोपनो ,विदान किंडो शामिल थे।

मौके पर जिप सदस्य ने कहा कि लगातार ठंड बढ़ रही है ऐसे में लोगों के स्वास्थ्य पर अनुकूल प्रभाव पड़ रहा है और लोग ठंड के कारण काफी परेशानियों का सामना कर रहे हैं जिसको देखते हुए प्रशासन की ओर से कंबल उपलब्ध है और इसे जन जन तक पहुंचाने का कार्य जनप्रतिनिधि होने के नाते किया जा रहा है उन्होंने कहा है कि अन्य क्षेत्रों में भी जल्द से जल्द लोगों को कंबल मुहैया कराई जाएगी ताकि ठंड से निजात मिल सके