पूर्व मंत्री के घर शोक व्यक्त करने सिमडेगा पहुंचे पूर्व मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा

सिमडेगा:झारखंड सरकार के पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री नीलकंठ सिंह मुंडा गुरुवार को पूर्व मंत्री विमला प्रधान के आवास जाकर पिछले दिनों स्व. दिलीप प्रधान के निधन पर शोक जताते हुए पूर्व मंत्री को सांत्वना दी कि इस दुख की घड़ी में भारतीय जनता पार्टी एवं मै व्यक्तिगत रूप से आपके साथ हूं।मौके पर नीलकंठ सिंह मुंडा ने कहा की स्व.प्रधान का निधन दुःखद है, वह सामाजिक कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेते थे एवं उनका मार्गदर्शन हमेशा समाज को मिलता रहा था उनके निधन से समाज को अपूरणीय क्षति हुई है।मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाईक कोषाध्यक्ष अनुप प्रसाद पूर्व नगर अध्यक्ष नवीन सिंह साथ ही स्व प्रधान के परिजन मौजूद थे।

Related posts

Leave a Comment