सिमडेगा:- सविधान दिवस के मौके पर सिमडेगा के सभी थाना परिसर में थाना प्रभारियों के द्वारा संविधान प्रस्तावना की शपथ दिलाई एवं मौलिक अधिकारों की जानकारी देते हुए सभी पुलिस पदाधिकारी को उनके कर्तव्यों का याद दिलाते हुए पूरे ईमानदारी के साथ सविधान का नियम पालन करते हुए उनका अनुसरण करने की बात कही गई। वह इधर सिमडेगा समाहरणालय प्रांगण में सिमडेगा उपायुक्त आर रोनिटा एसपी सौरभ कुमार के संयुक्त तत्वधान में संविधान प्रस्तावना हेतु कार्यक्रम आयोजित किया गया इस दौरान समाहरणालय के सभी कर्मी उपस्थित रहे यहां पर सभी लोगों को संविधान की शपथ दिलाई गई।

वही सिमडेगा के सभी प्रखंड कार्यालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी द्वारा अपने अधीनस्थ कर्मचारी एवं पदाधिकारियों के बीच संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ ली गई वही सभी सरकारी कार्यालय के अलावा अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार के कार्यालय में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की चित्र पर माल्यार्पण करते हुए संविधान दिवस पर श्रद्धांजलि दी गई इसके अलावा कार्यालय कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना पढ़कर शपथ दिलाई गई। इसके अलावा जिले के विभिन्न स्कूल कॉलेज शैक्षणिक संस्थान सहित अन्य जगहों पर भी सविधान दिवस के मौके पर बाबा साहब भीमराव अंबेडकर को याद करते हुए उनके जीवनी पर प्रकाश डाला गया एवं संविधान प्रस्तावना की शपथ ली गई।
