सिमडेगा:नेहरू युवा केंद्र, सिमडेगा की ओर से संविधान दिवस के अवसर शनिवार को पर जिला स्तर पर ब्रिलियंट हाई स्कूल के प्रांगण में “अपने संविधान को जानें – नागरिक जागरुकता कार्यक्रम” का आयोजन किया गया। वहीं प्रखंड स्तर पर जलडेगा लोम्बोई के धनुर्जय सिंह देव उच्च विद्यालय में संविधान दिवस पर प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला स्तर के कार्यक्रम का शुभारंभ नगर परिषद अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू के द्वारा संविधान निर्माता भीमराव अम्बेडकर जी की तस्वीर पर माल्यार्पण और दीप प्रज्वलन कर किया गया। इसके पश्चात सभी ने संविधान की प्रस्तावना को पढ़ा। कार्यक्रम में साधनसेवी सिमडेगा कॉलेज के राजनीतिक विज्ञान के प्राध्यापक रोशन टेटे ने युवाओं को संविधान और इसके प्रस्तावना से संबंधित विस्तृत जानकारी दी।

वहीं अधिवक्ता रवि कुमार बक्शी ने हमें संविधान द्वारा प्रदत्त मौलिक अधिकारों और नागरिक मौलिक कर्तव्यों के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि कैसे युवा मौलिक कर्तव्यों का पालन कर राष्ट्रीय विकास में योगदान कर सकते हैं। इसके बाद संविधान से संबंधित प्रश्नोत्तरी और फिर संविधान से संबंधित विभिन्न विषयों पर चर्चा का आयोजन किया गया। प्रखंड स्तर पर कार्यक्रम का आयोजन मैक्सीमाला होरो द्वारा किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य राजेंद्र मिंज के द्वारा किया गया। सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। इस कार्यक्रम में स्कूल के विद्यार्थियों के अलावा राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक और युवा मंडल सदस्यों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम में मंच संचालन मनोज कुमार सिन्हा के द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्राचार्य गोरखनाथ सिंह, जिला युवा अधिकारी रोशन कुमार, निशा देवी वार्ड सदस्य, सोरिना टेटे लेखापाल, विद्यासागर, राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक रेश्मा कुमारी, संजय पान, नितेश साय, पुनीता मिंज, रोशन सूरीन सहित अन्य उपस्थित रहे।
