तामड़ा लैम्पस में धान क्रय केंद्र का हुआ विधिवत उदघाटन

सिमडेगा:जिले में धान अधिप्राप्ति योजना गुरुवार से शुरू हो गया। सदर प्रखंड के तामड़ा लैम्पस में धान क्रय केंद्र का विधिवत उदघाटन पाकरटांड जिप सदस्य जोसिमा खाखा, जिला कृषि पदाधिकारी ,सहकारिता पदाधिकारी, आपूर्ति पदाधिकारी एवं पंचायत के मुखिया अंजना एक्का ने किया। मौके पर पाकरटांड जीप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि किसानों को सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य धान का दिया जाएगा। सरकार किसानों के हित के लिए यह कार्यक्रम चला रही है। किसान केंद्र में धान बेच कर अपनी मेहनत का मुनाफा हासिल कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि धान खरीदारी में किसी प्रकार की कोई कोताही नहीं बरतने चाहिए।

धान बेचने के लिए लैम्पस आने वाले किसानों की किसी प्रकार की कोई परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। साथ ही धान किसानों के द्वारा बेचने को लेकर जो भी पेंचीदा नियम कानून है, उसको सरलीकरण करने को लेकर भी उन्होंने वरीय अधिकारियों से वार्ता की। जोसिमा खाखा ने कहा कि जिले में धान फसल पैदा करने में अग्रणी माना जाता है। धान क्रय केंद्र नहीं खुलने से किसान लागत से भी कम कीमत पर अपने फसल को बिचौलिया के हाथों बेचने को मजबूर थे। पर धान क्रय केंद्र खुलने से अब किसानों की सभी परेशानी खत्म होगी।मौके पर लैम्पस अध्यक्ष सरोजिनी सोरेंग,सचिव संजय केशरी सहित सदस्य सहित अन्य उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment