सिमडेगा गोस्सनर कॉलेज में क्रिसमस गैदरिंग धूमधाम के साथ मनाया गया। मौके पर मुख्य अतिथि में रूप में उपस्थित जिप सदस्य जोसिमा खाखा ने कहा कि प्रभु यीशु मसीह संसार का उद्धार करने स्वर्ग छोड़कर पृथ्वी पर आये थे और हमारे खातिर अपना लहू बहाया और जान दे दी। उन्होंने कहा कि सही मायने में क्रिसमस तब होगा जब हम प्रभु यीशु को मन में बसायेंगे और दूसरों की हमेशा मदद करेंगे। यीशु मसीह शांति के राजा हैं। जब सारी दुनिया अंधकार में थी तो विश्व का उद्धार करने के लिए यीशु ने अवतार लिया। कहा कि प्रभु यीशु मसीह के संदेशों को अपने जीवन में आत्मसात करें। आपसी प्रेम, भाईचारा, दया, क्षमा के गुणों को जीवन में आत्मसात कर इस दुनिया को बेहतर जगह बना सकें। सच्चाई व मानव सेवा करने के लिए प्रभु यीशु के बताए मार्ग पर चलना जरूरी है। जोसिमा खाखा ने कहा कि क्रिसमस का यह पर्व आपसी भाईचारा और प्रेम का संदेश देता है। लोगों को जीने का तरीका सिखाता है। उन्होंने कहा कि प्रभु यीशु संसार के कल्याण के लिए धरती पर अवतरित हुए थे। कहा कि क्रिसमस आपसी प्रेम और भाईचारे के साथ मनाएं। दिन दुखियों की मदद करें। उन्होंने कहा कि क्रिसमय के मौके पर प्रभु के वचनों को सुने और उसे अपने जीवन में आत्मसात करें।मौके पर कॉलेज के सभी शिक्षक व अन्य उपस्थित थे।
