सिमडेगा:कॉथोलिक धर्मप्रांत के बिशप विंसेंट बरवा ने जिलेवासियों को क्रिसमस की बधाई दी है। विशप ने जिलेवासियों को क्रिसमस की शुभकामना देते हुए कहा कि क्रिसमस का पर्व मानव जाति के कल्याण के लिए एक नई आशा लाती है। प्रत्येक वर्ष येशु मसीह के जन्म का पर्व त्योहार मनाते हैं। यह सभी मानव जाति के लिए प्रेम का ईश्वर के प्रति चिन्ह है। ईश्वर ने संसार और मनुष्य जाति को इतना प्यार किया कि ईश्वर ने हम सबो की मुक्ति के लिए अपने इकलौते पुत्र येशु को भेजा। यही यादगार हम सब समारोह के साथ संपन्न करते हैं आज मनुष्य जाति भिन्न भिन्न प्रकार से अशांत है। संघर्ष,विपत्तियों और हर प्रकार के तनाव से घिरा है। इसका कारण मनुष के बीच प्यार का अभाव है। ईश्वर का पुत्र मनुष्य बना प्यार की संभावनाओं को अपने जीवन में उतार सके और हर प्रकार के स्वभाव से प्रकट कर सके। उन्होंने पापियों और दोषियों को माफी दी। बीमार और असहाय व्यक्तियों को सहारा दिया। गरीब से गरीब लोगों को स्वीकार किया और उन्होंने ईश्वर के प्रति योग्य बनाया। यही प्यार हर मनुष्य को करने की जरूरत है। उन्होंने निःस्वाथ भाव से पाप को छोड़कर मनुष्य के रूप में चुना और मनुष्य स्वभाव को उपर उठाया। आज भी मनुष्य के जीवन मे प्यार का अभाव नहीं है। आशा अनेको है। इस तरह से हम सभों का जीवन येशु की तरह परिवर्तित होगा। हम एक दूसरे के प्रति प्यार दे सकेंगे। हर प्रकार के सम्भव,परेशानी,चिंता का प्रमुख कारण स्वार्थ है। निस्वार्थ जीवन से शांति मिलती हैआशाएं हर समय खुली रहती है।विशप ने कहा कि मनुष्य अध्यात्मिक शक्ति से भरकर अपने जीवन का संचालन करें, जो दूसरों के कल्याण के लिए शांति के लिए और अपने जीवन में आगे बढ़ने के लिए सहायक होता है। उन्होंने राज्य के विकास के लिए बुद्धिजीवी वर्ग सहित सभी लोगों को सयंमता के साथ सरकार का साथ देने का अह्वान किया है। कहा कि सरकार आगे बढ़े। गरीब व्यक्ति की उन्नति हो यही सरकार की प्राथमिकता होनी चाहिए।
