सिमडेगा: जिला कृषि कार्यालय, सिमडेगा के प्रागंण में जिला कृषि पदाधिकारी, सिमडेगा मुनेन्द्र दास की अध्यक्षता में जिला स्तरीय रब्बी कर्मशाला 2022-23 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम शुभारम्भ दीप प्रज्जवलित के साथ सभी अतिथि को फूल का पौधा दे कर स्वागत किया गया। इस कार्यक्रम में जिला कृषि पदाधिकारी के द्वारा स्वागत भाषण के साथ कृषि विभाग से चलाई जा रही सरकारी योजनाओं यथा बीज विनिमय एवं वितरण योजना, बिरसा फसल विस्तार योजना, कृषि ऋण माफी योजना, टपक सिचाई योजना केसीसी योजना, मिट्टी जॉच, ब्लॉकचेन प्रणाली इत्यादि के बारे में विस्तार से उपस्थित किसानों को जानकारी दिया गया। कार्यक्रम में उपस्थित विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा द्वारा भी उपस्थित किसानों को सम्बोधित किया गया। उपस्थित जिला परिषद् सदस्य शांति बाला केरकेट्टा के द्वारा मिट्टी एवं पानी के संरक्षण विषय पर किसानों को बताया गया। भूमि संरक्षण पदाधिकारी, सिमडेगा के द्वारा अपने विभाग की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।

कृषि वैज्ञानिक डा हिमांशु सिंह के द्वारा कृषि विज्ञान केन्द्र, बानो के द्वारा किसानों को अपने आय को बढाने हेतु एकीकृत कृषि प्रणाली को अपनाने पर बल दिया गया साथ ही पशुओं एवं फसलों में रोग एंव उसका उपचार विषय पर जानकारी उपलब्ध कराई गई। अग्रणी जिला प्रबंधक, के द्वारा केसीसी विषय पर जानकारी दिया गया एवं किसानों को आगे बढ कर इसका लाभ लेने हेतु प्रोत्साहित किया गया। डीडीएम नाबार्ड, निलेश कुमार के द्वारा किसानों को बैंकीग प्रणाली से जुडने एवं सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया। किसान मित्र मनोज कुमार के द्वारा गोबर गैस प्लांट के बारे में जानकारी मांगी गई जिस पर भूमि संरक्षण पदाधिकारी, के द्वारा विस्तार से जानकारी दी गई। जिला मत्स्य के मनीष कुमार के द्वारा मत्स्य विभाग से चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दिया गया।

आज के इस कार्यक्रम में जिले के सभी प्रखण्ड से महिला एवं पुरूष कृषक, एफपीओ के कृषक निदेशक सदस्य, सभी प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी, जनसेवक, बीटीएम, एटीएम0, कृषक मित्र, उद्यान मित्र उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन की घोषणा कृषि निरीक्षक विनोद कुमार साहू के द्वारा किया गया।