उपायुक्त सिमडेगा ने आपूर्ति विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं का किया समीक्षा कहा-बचे हुए लैंपस में जल्द से जल्द हो धान की खरीदारी कार्य प्रारंभ

सिमडेगाः- उपायुक्त सिमडेगा आर. राॅनीटा की अध्यक्षता में गुरुवार को आपूर्ति विभाग की समीक्षात्मक का आयोजन हुआ। बैठक में उपायुक्त ने धान अधिप्राप्ति योजना,ग्रीन राशन कार्ड,राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा, राशन कार्ड में मोबाईल नम्बर सिडिंग, ऑनलाईन -ऑफलाईन जन वितरण प्रणााली दुकानदारों, सुषुप्त राशन कार्ड, आहार सुविधा ऐप के माध्यम से पीवीटीजी परिवारों को खाद्यान्न वितरण, पेट्रोल सब्सिडी, दाल-भात केन्द्रों में लाभुुकों को दाल-भात ऐप माध्यम से भोजन वितरण सहित, धोती साड़ी वितरण योजना की विस्तृत समीक्षा की।उन्होंने जिले में चयनित लैम्पस की प्रखण्डवार समीक्षा कर धान अधिप्राप्ति योजना 2022-23 में किसानों से धान की खरीद से संबंधित कार्यों जानकारी ली। 15 दिसम्बर अब तक लैम्पसों में हो रहे धान की खरीद की समीक्षा की तथा इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में निबंधित किसानों की संख्या का प्रखण्ड व लैम्पसवार जानकारी ली। साथ ही किसानों के राशि की भुगतान से संबंधित कार्य की समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।

जिस लैम्पस में अभी तक धान की खरीद की शुरूआत नहीं हुआ वहां ससमय किसानों से धान की खरीद करने का निर्देश दिया गया। उन्होंने जिस लैम्पस में धान खरीद से संबंधित हो रही समस्याओं को समिति के सदस्यों से बैठक कर समस्याओं का निवारण करने की बात कहीं। उन्होंने अंचल अधिकारी को धोती साड़ी वितरण योजना से संबंधित प्राप्त राशि को ससमय विभाग को जमा कराने का निर्देश दिया। झारखण्ड राज्य खाद्य योजना के अंतर्गत राशन कार्ड बनाने हेतु विभाग से प्राप्त लक्ष्य के अनुरूप इस वित्तीय वर्ष 2022-23 में कितने लाभुकों को ग्रीन राशन कार्ड से आच्छादित किया गया जिसकी समीक्षा की। साथ ही उन्होंने प्रखण्डवार निर्धारित लक्ष्य के अनुसार राशन कार्ड लाभ से वंचित परिवारों को नया ग्रीन राशन कार्ड से आच्छादित करने हेतु सभी अंचल अधिकारी को जनप्रतिनिधियों, मुखिया, प्रमुख एवं वार्ड से बैठक करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने अन्य महत्वपूर्ण निर्देश दिया।
बैठक में अपर समाहर्ता अमरेन्द्र कुमार सिन्हा, अनुमण्डल पदाधिकारी महेन्द्र कुमार, जिला आपूर्ति पदाधिकारी पुनम कच्छप, जिला सहकारिता पदाधिकारी आत्म अभय टोप्पो, एवं सभी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी व अन्य उपस्थित थें।

Related posts

Leave a Comment