बानो :प्रखण्ड कार्यालय के सभागार में शनिवार को प्रखण्ड स्तरीय रबी फसल कार्यशाला का आयोजन किया गया था ।किसानों को सम्बोधित करते हुए प्रखण्ड विकास पदाधिकारी यादव बैठा ने कहा रबी फसल की खेती कर किसान भाई अच्छी आमदनी कर सकते हैं ग्रामीण मुर्गी पालन, बकरी पालन कर अपने आय को बढ़ोतरी कर सकते है।बानो प्रखण्ड मुर्गी पालन व बकरी पालन के लिये उपयुक्त जगह हैं।खेती किसानी के लिये सरकार कई योजनाएं चला रखी है इसका लाभ ले सकते हैं।कृषक मिल कर समिति बना कर सामुहिक खेती कर सकते हैं।

प्रखण्ड कृषि पदाधिकारी लक्ष्मन महतो ने किसानों को विभिन्न फसलों की खेती के बारे जानकारी दिये। समय पर कौन से खाद का उपयोग करने ,कीटनाशक दवाओं के उपयोग की भी जानकारी दिये। किसानों सवालों पर कि आम की फसल पर फलों पर कीड़ा होने पर बताये कि ग्रामीण क्षेत्रों में कम लागत में खैनी की डंटी का उपयोग कर सकते है जानकारी दिये। आम के मंजर को बचाने के आवश्यक सावधानी के बारे जानकारी दिए।मौके पर बीईओ लक्ष्मण महतो ,रमेश सिंह आदि लोग उपस्थित थे।