बानो में दिशूम गुरु शिबू सोरेन का जन्म दिवस मनाया गया

बानो:-झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखण्ड कमिटी बानो द्वारा दिशूम गुरु शिबू सोरेन के 79 जन्म दिवस मनाया गया। इस अवसर पर इन्सर्ट अस्पताल सोय अस्पताल में सामुहिक रूप से केक काट कर जन्मदिन मनाया गया। साथ ही शिबू सोरेन को बधाई दिया गया।मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रखण्ड अध्यक्ष ललित बड़ाईक ने कहा कि झारखंड के महान नेता दिशूम गुरु,पार्टी के प्रमुख शिबू सोरेन के जन्मदिन के अवसर पर उनके दीर्घायु होने की मंगल कामना करते हैं ।इस अवसर पर सोय स्थित अस्पताल के मरीजों के बीच फलों का वितरण किया गया। मौके पर प्रखण्ड अध्यक्ष ललित बड़ाईक, इन्सर्ट अस्पताल के डॉक्टर गोलक नाथ माँझी ,दिलीप टोप्पो ,सबिता कुमारी ,मो तनवीर ,बिष्णु महतो जकरियस कंडुलना आदि लोग उपस्थित थे।इधर जिला परिषद सदस्य सह केंद्रीय कार्यकारी समिति सदस्य बानो के बिरजो कंडुलना ने रांची में शिबू सोरेन के आवास में आयोजित जन्म दिन पार्टी में शामिल होकर जन्मदिन की शुभकामनाएं दिया।

Related posts

Leave a Comment