झामुमो के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के जन्मदिन पर केक काटकर गरीबों के बीच बांटा गया कंबल

सिमडेगा:सिमडेगा में बुधवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन के जन्मदिन के मौके पर जिला सचिव के आवास पर केक काटकर झामुमो सिमडेगा समिति द्वारा जन्मदिन मनाया और ईश्वर से उनके लिए स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना किया गया।इस मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री अनिल कन्डुलना ने कहा हमारे महानायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन का जन्म एक छोटे से गाँव में हुआ था। वे आदिवासियों को एकजुट कर महाजनों और सूदखोरों के खिलाफ लड़े। झारखंड बनाने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका है

जिला सचिव सफीक खान ने कहा- दिशोम गुरु शिबू सोरेन झारखंड की माटी की रक्षा के लिए 70 के दशक में नेमरा से निकल कर महाजनों और सूदखोरों के खिलाफ आदिवासियों को एकजुट कर अलग झारखंड राज्य के लिए आगे का रास्ता तैयार किया। 2000 ई. को अपना लक्ष्य को प्राप्त करते हुए हमें नया झारखंड राज्य दिलाई।जन्मदिन के मौके पर गरीबो के बिच कम्बल का वितरण किया गया इस दौरान उपाध्यक्ष अनिल तिर्की ओस्कार डांग, कोषाध्यक्ष नुवास केरकेट्टा संगठन सचिव बिपिन कुल्लू कल्याण मिंज संयुक्त सचिव सिकन्दर बरवा केंद्रीय सदस्य फ़िरोज़ अली, नारायण मांझी. किशोर डांग ,दीप्तिमान तिर्की, सहित पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related posts

Leave a Comment