सिमडेगा:मकर संक्रांति के मौके पर बच्चों ने पतंग बाजी की। बच्चें अपने घर के छत और खेल मैदान में जाकर जमकर पतंग उड़ाया और मस्ती की। पतंग उड़ाने में बच्चो को बड़ो का भी साथ मिला। पतंगबाजी में एक दूसरे का पतंग काटकर बच्चें काफी खुश हो रहे थे। विदित है कि मकर संक्रांति में पतंग उड़ाने की परंपरा रही है। इस दिन पतंग उड़ाना भी शुभ माना जाता है। इधर बोलबा प्रखंड के मां वनदुर्गा मंदिर परिसर में मकर सक्रांति के मौके पर महा आरती का आयोजन हुआ।

महाआरती संजय मिश्रा की अगुवाई में संपन्न हुआ। इसके बाद श्रद्धालुओं के बीच महाभोग के रूप में दही, चूड़ा एवं तिलकुट का वितरण किया गया। कार्यक्रम में सरस्वती शिशु मंदिर के प्रधानाचार्य जगरनाथ सिंह, केसरी सिंह, कलिंदर सिंह, देवकी कुमारी, वीरसमणि कुमारी, शशि प्रसाद, जहूरन सिंह सहित कई श्रद्धालु उपस्थित थे।