जलडेगा के भुण्डुपानी स्कूल में संयोजिका का हुआ चयन

जलडेगा: प्रखंड के राजकीय उत्क्रमित मध्य विद्यालय भुण्डुपानी में बुधवार को संयोजिका का चयन किया गया। जहां सवसम्मति से मारसा तोपनो को चुना गया। बताया गया कि पुर्व संयोजिका विलकानी डांग का 60 पूर्ण हो गया। सरकार के शिक्षा सचिव के निर्देश के अनुसार संयोजिका का 60 साल के बाद उसे सेवा निवृत्त किया गया।मौके पर ‌प्रधानाध्यपक कैलाश साहू, राजकीय कृत उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरवागढा के प्रधानाध्यापक भरत महतो, समाज सेवी मुकुट बागे, पूर्व वार्ड सदस्य नुवेल बारला, पूर्व विद्यालय प्रबंधन समिति अध्यक्ष चरण डांग आदि ने अपना विचार व्यक्त किया और नये संयोजिका को अच्छा कार्य करने और बिलकानी डांग को सभी लोगों ने सेवा करने के लिए धन्यवाद दिया। बैठक में पारा शिक्षक अविनाश तोपनो मरियम तोपनो, नुवेल बारला, दुतामी बरला, सेलेन बागे, हेलेन डांग, जयवन्ती मड़की सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment