जलडेगा में लीड संस्था द्वारा 10 गांव के ग्राम प्रधान एवं सक्रिय कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

जलडेगा:प्रखंड के जलडेगा पंचायत सचिवालय और कोनमेरला पंचायत सचिवालय सभागार में गुरुवार को लीड्स संस्था के द्वारा 10 गांव के ग्राम प्रधानों और सक्रिय कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान ग्राम प्रधानों को झारखंड पंचायती राज अधिनियम 2001 की जानकारी के साथ साथ, ग्राम सभा सशक्तिकरण करने के लिए प्रेरित किया गया। प्रधानों को ग्राम सभा के आठ स्थाई समितियों को सक्रिय करने और उनके अधिकारों के लिए आवाज उठाने की जानकारी दी गई। ग्राम प्रधानों के कार्य एवं दायित्व को भी बताया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कोनमेरला पंचायत की मुखिया अनिमा तोपनो ने कहा की आज के समय में गांव गांव में विकास तभी संभव हो सकेगा जब ग्राम प्रधान अपने अधिकारों को जानेंगे, उन्होंने लीड्स संस्था का भी आभार जताते हुए कहा की जलडेगा में एक मात्र ये संस्था है जो हक AIE अधिकारों को लेकर काम कर रही है, संस्था के माध्यम से कई जरीरतमंदो को योजनाओं से आच्छादित किया जा रहा है तो कई लोग अपने अधिकारों के लिए खुद आगे आ रहे हैं।इस दौरान संस्था के जोसेफ लुगुन, कलिंद्र प्रधान, मुखिया अनिमा तोपनो, रोजगार सेवक सहित ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment