संत जोसेफ बालिका उच्च विद्यालय में नेताजी की जयंती मनाई गई

कोलेबिरा:-नेहरू युवा केन्द्र सिमडेगा द्वारा कोलेबिरा प्रखंड के संत जोसेफ बालिका उच्च विद्यालय बरवाडीह में नेताजी सुभाष चन्द्र बोस की 127 वीं जयंती को पराक्रम दिवस के रूप में मनाया गया। सर्वप्रथम कार्यक्रम में संत जोसेफ बालिका उच्च विद्यालय बरवाडीह के प्रधानाध्यापिका सिस्टर विक्टोरिया मिंज ने नेताजी की तस्वीर पर माल्यार्पण किया। यह कार्यक्रम कोलेबिरा प्रखंड के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक सौरभ बडा़ईक के नेतृत्व में किया गया।

मौके पर सिस्टर विक्टोरिया मिंज ने बताया कि नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक महान देशभक्त और बहादुर स्वतंत्रता सेनानी थे। वह स्वदेशानुराग और जोशपूर्ण देशभक्ति के प्रतीक थे। हमें भी उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। इस अवसर पर निबंध प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिसमें 50 प्रतिभागी शामिल हुए। निबंध का मुख्य विषय सुभाष चंद्र बोस का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान था। इस निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान महिमा सोरेंग, द्वितीय स्थान दीपिका सोरेंग व तृतीय स्थान क्षमा बाड़ा ने प्राप्त किया। विजेता प्रतिभागी को पुरस्कार से सम्मानित किया गया । इस कार्यक्रम सिस्टर विक्टोरिया मिंज, शिक्षिका सुशीला बरवा, फिलिसका तोपनो,पाउल एक्का, ऐदरीना बाड़ा, शिक्षक प्रदीप बा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक सौरभ बड़ाईक व कलेश्वर मघईया उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment