गरजा में जेजेबीए की हुई बैठक वन अधिकार कानून 2006 की दी गई जानकारी

सिमडेगा- गरजा पंचायत अंतर्गत गरजा राजस्व ग्राम में वन अधिकार कानून 2006 के तहत ग्राम सभा की बैठक किया गया।इस बैठक की अध्यक्षता अपलुस एक्का ने किया। इस अवसर पर झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जनसंगठन एवं ग्राम सभा मंच के मीडिया प्रभारी खुशीराम कुमार को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया था।मौके पर खुशीराम कुमार ने कहा कि वनाधिकार कानून 2006 एक केंद्रीय कानून है जो जम्मू और कश्मीर को छोड़कर सम्पूर्ण भारत में लागू है।अब हमारे लोगों को कानून की जानकारी रखना होगा और अपने अधिकारों को बढ़ चढ़ कर लेना होगा। जल जंगल जमीन हमारे पूर्वजों के द्वारा दिया हुआ विरासत है इसे हमें हर हाल में बचाकर रखना होगा चूँकि जंगल हमारी आजीविका के साथ साथ संस्कृति भी है।पृथ्वी और पानी को बचाने के लिए जंगलों को रहना जरूरी है इसलिए पेडों की कटाई को रोकना कटाई को रोकना होगा।आगे यह भी कहा कि वन पट्टा अभी तक सरकार द्वारा निर्गत नहीं करना यह बहुत बड़ा दुर्भाग्यपूर्ण है ऐसा लगता है कि यहाँ के लोगों को उनके अधिकारों से वंचित रखने की मानसिकता को दर्शाता है।

ग्राम सभा की अधिसूचना बोर्ड गड़ी हमारे अधिकार के क्षेत्रों को उपयोग, सरंक्षण एवं प्रबंधन करने का अधिकार प्राप्त है।इसलिए अपने क्षेत्रों में बोर्ड गड़ी कार्यक्रम किया जाता है।कभी कभी देखा जाता है है कि कुछ दलाल किस्म के लोगों के द्वारा गाँव की एकता को अपने स्वार्थ के लिए तोड़ने का प्रयास किया जाता है इससे बचना होगा और अपने एकता बरकरार रखना होगा। इस बैठक में मुख्य रूप से अनिल डुंगडुंग, सुधीर बाड़ा, सामुएल बाड़ा, बिलासी देवी, एतवारी देवी, चपु प्रधान, मार्टिन टोप्पो,लीलावती देवी, जसवंती देवी, पुनी देवी, सुखमनी देवी, गुड्डी देवी, संगीता देवी, ग्लोरिया किड़ो, अनिता देवी,बंधु लोहरा,तोबियस बारला मरथा तिर्की, मंगरु लोहरा,गोपाल प्रधान,जोनो प्रधान सहित ग्रामीण उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment