राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि के मौके पर सिमडेगा गांधी मैदान स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर परिषद सिमडेगा द्वारा माल्यार्पण करते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित की गई सर्वप्रथम नगर अध्यक्ष पुष्पा कुल्लू ने माल्यार्पण करते हुए श्रद्धांजलि दी इसके बाद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू कार्यपालक पदाधिकारी सह एसडीओ महेंद्र कुमार सिटी मैनेजर अकाश डेविड सिंह कृषि पदाधिकारी मुनेंद्र दास सहित नगर परिषद के कार्यालय कर्मी उपस्थित रहे। मौके पर नगर अध्यक्ष ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी अहिंसा के पुजारी थे और उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।जिसके कारण आज देश आजाद है और हम इस खुली हवा में सांस ले रहे हैं उनके बताए गए मार्ग पर चलकर हमें लोगों की सेवा करनी है।
