कोंनबेगी गांव में शुरू हुआ गरमा धान खेती, धान रोपनी में जुटे किसान

ठेठईटांगर:ठेठाईटांगर प्रखंड अंतर्गत बाघचट्टा पंचायत के कोंनबेगी गांव के किसान इन दिनों गरमा धान लगाने में व्यस्त हैं लगभग 50 हेक्टर से अधिक जमीन में कई किसान गरमा धान की खेती कर रहे हैं जो सिंचाई के लिए कोनबेगी डैम से पानी का उपयोग करते है।खेती करने वाले किसानों में मुख्य रूप से मनोज प्रसाद,बिपिन कुमार,सुधीर टेटे,सुरेश टेटे,फ्रांसिस लकड़ा, अंटोनी डुंगडुंग, टेल्सफोर एक्का, नेस्टोर एक्का,बिनोद लकड़ा,राजेंद्र टेटे,थडियुद्स एक्का,तेजकुमार टेटे, कांता कुमारी,जगदेव बड़ाइक,खेदन बड़ाइक, पीटर टेटे, अभय प्रसाद इत्यादि किसानों ने गर्मा धान की खेती किए है।कई और किसान भी गर्मा धान की खेती करने की इक्षुक थे परंतु बाजार में या कही से बीज नही मिल पाया।

इसी गांव के प्रगतिशील किसान मनोज और सुरेश टेटे गांव के किसानों के पास पहुंच कर गर्मा धान करने के लिए लोगों को प्रोत्साहित करते है।

Related posts

Leave a Comment