कोलेबिरा: भारतीय जनता पार्टी कोलेबिरा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार के नेतृत्व में शक्ति केंद्र नवाटोली पंचायत के बुथ नम्बर 18 में पंडित दीनदयाल उपाध्याय के पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मनाया गया कार्यक्रम का शुरुवात पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के तसवीर पर पुष्प अर्पित कर सरधासुमन अर्पित किया गया कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार ने कहा कि आज पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के पुण्य तिथि को समर्पण दिवस के रूप में मना रहें है दीनदयाल उपाध्याय भारतीय जनसंघ के नेता और भारतीय राजनीतिज्ञ एंव आर्थिक चिंतन को वैचारिक दिशा देने वाले पुरोधा थे ।वे भारतीय जनसंघ के उपाध्यक्ष भी रहें उन्होने भारत कि सनातन विचारधारा को युगानुकूल रुप में प्रस्तुत करते हुए देश को एकात्म मानववाद नामक विचारधारा दी । समर्पण दिवस पर नवाटोली पंचायत मुखिया कल्पना देवी किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष जनेश्वर बिल्हौर ने भी अपने विचार व्यक्त किए। मौके पर रमेश सिंह, उदय लोहरा ,आकाश नायक, महिला मोर्चा महामंत्री आशा देवी , प्रिटी कुमारी ,ललिता देवी ,सुनिता देवी पुष्पा देवी ,भारती कुमारी , उपस्थित हुए।
