बोलबा :- बोलबा थाना क्षेत्र के टकबहाल गांव में बोलवा पुलिस ने अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापामारी किया।इस मौके पर बताया कि बोलबा थाना क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया जा रहा है।साथ ही अवैध शराब बिक्री एवं निर्माण करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी किया जा रहा है।इसी क्रम में प्रखंड के टकबहाल गांव में पुलिस द्वारा अवैध शराब बिक्री के खिलाफ छापामारी किया गय।जिसमें 40 किलो महुआ जावा नष्ट किया गया।साथ ही शराब बनाने वाले बर्तनों का भी तोड़फोड़ किया गया।थाना प्रभारी अरुनिष रोशन ने बताया कि अवैध शराब बिक्री के खिलाफ लगातार छापामारी अभियान चलाया जाएगा।साथ ही कार्रवाई भी किया जाएगा।
