सिमडेगा- जनजातीय मंत्रालय के केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के द्वारा दिल्ली में आदि महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है आदि महोत्सव में भाग लेने के लिए सिमडेगा जिला एवं पालकोट प्रखंड के 23 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल दिल्ली रवाना हुए जहां वो आदि महोत्सव कार्यक्रम में भाग लेंगे।केंद्रीय मंत्री के सिमडेगा जिला के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने सभी सदस्यों को रांची रेलवे स्टेशन से विदा किया एवं सभी को शुभकामनाएं दी सभी सदस्यों ने केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा की हमें मंत्री जी के प्रयास से आदि महोत्सव में भाग लेने का शुभ अवसर प्राप्त हुआ है इसके लिए मंत्री जी एवं जिले के सांसद प्रतिनिधि धन्यवाद के पात्र हैं।मौके पर केंद्रीय मंत्री के सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव ने कहा की केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा के मंत्रालय ट्राईबल अफेयर्स द्वारा आदि महोत्सव का आयोजन किया गया है जहां पूरे देश के आदिवासी समुदाय अपने हुनर का प्रदर्शन करेंगे केंद्रीय मंत्री के आमंत्रण पर एक प्रतिनिधिमंडल सिमडेगा जिला से आज जा रहा है, जनजातीय मंत्रालय द्वारा समय-समय पर इस तरह के कार्यक्रम होते रहे हैं जिसमें खूंटी लोकसभा क्षेत्र के आदिवासी समुदाय एवं कार्यकर्ता गण भाग लेते रहे हैं।
