ठेठईटांगर:- प्रखंड के ताराबोगा पंचायत के जिलिंगा राजस्व ग्राम में में वनाधिकार कानून 2006 के तहत वन पालन समिति की बैठक जोशेफ तिर्की की अध्यक्षता में किया गया। इस बैठक में झारखंड जंगल बचाओ आंदोलन जनसंगठन एवं जिला स्तरीय ग्राम सभा मंच के मीडिया प्रभारी खुशीराम कुमार को आमंत्रित किया गया था।इस अवसर पर खुशीराम कुमार ने कहा कि वनाधिकार कानून 2006 भारत सरकार का एक महत्वाकांक्षी और जनहित का कानून है।इसे सभी लोगों को जानने की जरूरत है।जिसे कि वन संसाधन क्षेत्र के संरक्षण, संवर्धन और प्रबंधन करने के लिए सामुदायिक अधिकार का प्राप्त है।इसलिए जैव विविधताका ख्याल रखते हुए जंगलों में आग लगने से बचाने होगा।क्योंकि जंगल हमारी संस्कृति के साथ साथ हमारी परंपरा और जीविका का मुख्य संसाधन है।मौके पर सूरसेन टोप्पो, ऑस्कर लकड़ा, प्रकाश बारवा, तेलेस्फोर लुगुन, तरसीयूस एक्का, मार्टिना तिर्की, संगीता बारवा, मारकुस टोप्पो, ग्रेस लुगुन, सुशीला केरकेट्टा, ज्योति मिंज, फ्रिस्का केरकेट्टा, सोनी केरकेट्टा, उरशेला तिर्की,सहित सैकड़ों लोग उपस्थित थे।
