10 डिसमिल जमीन में लगे अफीम की खेती को किया नष्ट

15 दिनों के अंदर गिरदा पुलिस को मिली दूसरी सफलता

बानो:- बानो सर्किल के गिरदा थाना क्षेत्र के खिजुरबहार निवासी राजेश जड़िया के खेत में लगे अफीम की फसल को गिरदा पुलिस ने नष्ट कर दिया। मालूम हो कि खिजुरबहार में अफीम की खेती की जा रही है।इसी सूचना पर गाँव जा कर पुलिस अफीम की फसल को नष्ट कर दिया।इस मामले में एक ग्रामीण को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। ज्ञात हो कि गिरदा थाना प्रभारी सत्येंद्र कुमार उपाध्याय की यह दूसरी बड़ी उपलब्धि है।इस माह पहले भी अफीम की खेती का उद्भेदन कर नशे के सौदागर के मनशुबे पर पानी फेर दिया।

बताते चलें कि गिरदा थाना क्षेत्र के झारखंड उड़ीसा सीमा के ग्रामीणों को मौत के सौदागर विभिन्न प्रकार के प्रलोभन देकर उनसे अफीम की खेती करवाते हैं।वहीं मामले का उद्भेदन होने पर बड़ी ही चालाकी से अपना पल्ला झाड़ते हुए निकल जाते हैं।जिससे कार्य में लगे मुख्य आरोपी बच जाते है। वहीं थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार ने कहा कि ग्रामीणों के सहयोग से नशे के सौदागर के पैर उखाड़ कर रहेंगे।

Related posts

Leave a Comment