सिमडेगा/कोलेबिरा-जिला के कोलेबिरा प्रखंड लचरागढ़ देवी गुड़ी में चैती दुर्गा पूजा समिति के द्वारा चैती नवरात्र पूजा के अवसर पर अष्ट प्रहरी अखंड हरी कीर्तन सह यज्ञ पूजन का आयोजन किया गया।तीन दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम 23 मार्च 2023 को भव्य कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई।रात्रि में रांची से आए कलाकारों के द्वारा भक्ति गीतों से जागरण कार्यक्रम हुआ।माता के भक्तजन रात भर भक्ति गीतों से झुमते-नाचते नजर आए। एवं प्रात: सुबह 6बजे से 24 मार्च 2023 शुक्रवार को नामकरण के साथ अष्ट प्रहरी अखंड हरिनाम यज्ञ प्रारंभ किया गया।अखंड हरी संकीर्तन में लचरागढ़,चैती दुर्गा पूजा समिति के आयोजन मंडली, लचरागढ़ महिला मंडल, रामजड़ी,टूटीकेल,कोम्बाकेरा,चटकटोली,बरसलोया, बानो के बांकी,उकौली, परबा,सियारमुंडा,उड़ीसा, माता के भजन और उपस्थित श्रद्धालुओं के साथ विभिन्न गांवों के कीर्तन मंडली द्वारा हरे राम,हरे राम, राम राम हरे हरे, हरे कृष्ण,हरे कृष्ण,कृष्ण कृष्ण हरे हरे के नाम की जाप करते हुए भजन कीर्तन किया गया। उड़ीसा कीर्तन मंडली ने भव्य कीर्तन प्रस्तुत कर लोगों का मनोरंजन किया।भक्त विभिन्न प्रकार के राग छंद में हरे राम हरे राम हरे कृष्ण हरे कृष्ण की धुन में झूमते रहे।वहीं 25 मार्च 2023 को तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान सह अष्टप्रहरी अखंड हरिकीर्तन सह यज्ञ कार्यक्रम पूर्णाहुति व नगर भ्रमण कार्यक्रम के साथ संपन्न किया गया।पूर्णाहुति कार्यक्रम में पंडित भर्तु दुबे जगन्नाथ पंडा और प्रदीप पंडा ने हवन पूजन संपन्न कराया। नगर भ्रमण कार्यक्रम देवी गुड़ी मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर टावर चौक,मेन रोड, नीचे चौक,बजरंग बली मंदीर, बाजार टांड तक पहुँच कर धर्मशाला रोड,शिव मंदिर ब्राह्मण टोली,बरसलोया रोड प्रिंस चौक होते हुए पुन: नगर भ्रमण यज्ञ स्थल देवी गुड़ी मंदिर पहुंचकर दधि-भंजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।नगर भ्रमण के दौरान राधा-कृष्ण के वेशभूषा धारण किए हुए गोपी-गोपीन राधा की सखी सहेली ने कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। ग्रामीण नगर भ्रमण में एक दूसरे पर अबीर-गुलाल लगाते हुए डीजे-साउंड में नाचते -गाते झूमते नजर आए।लचड़ागढ़ की इस अखंड हरिनाम यज्ञ को सफल बनाने में चैती दुर्गा पूजा समिति के अध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष संजय मिश्रा, सचिव विनीत पंडा, उप सचिव संतोष साहू, कोषाध्यक्ष अमित कुमार साहू,राजेश अग्रवाल,बिहारी पंडा,चीकू उर्फ आशीष साहू, दीपू पंडा,सुधरो महाराज,अंकित साहू, गोवर्धन दास,प्रमोद साहू, मोतीलाल पंडा,नथन पंडा एवं समस्त लचड़ागढ़ के समस्त ग्रामीणों का सामूहिक रूप से पूजा को सफल बनाने में सभी का सहयोग रहा। सभी ग्राम वासियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने में सक्रिय भूमिका निभाई।
