केरसई:केरसई थाना क्षेत्र के बांसेन कठर टोली पुलिया के नीचे से पुलिस ने एक युवक का शव बरामद किया है
प्राप्त जानकारी के अनुसार मन बहाल लोहरा उम्र 35 वर्ष सिमडेगा सलडेगा मुंडा टोली निवासी सेवई में बढाई मिस्त्री का काम करता था। अपने किसी मित्र के साथ बासेन घूमने आया था मन बहाल शराब के नशे में था अत्यधिक नशा होने कारण वाह अपने मित्र के बिछड़ गया शाम हो जाने पर मन बहाल का मित्र आसपास के गांव में ढूंढता रहा रात हो जाने पर वाह घर लौट गया दूसरे दिन मन बहाल के परिजन खोजबीन शुरू किया सुबह लगभग 10:00 बजे कठर टोली पुलिया के पास अधिक दुर्गंध देने पर ग्रामीणों ने देखा कि पुलिया के नीचे एक व्यक्ति का शव है जिसकी पहचान मन बहाल लोहरा के रूप में घर वालों किया ने इसके बाद केरसई थाना प्रभारी एवं मुखिया सत्या देवी को सूचना दी गई ।मौके पर थाना प्रभारी अंशु कुमार घटनास्थल पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिमडेगा सदर अस्पताल भेज दिया। वहीं थाना प्रभारी अंशु कुमार ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
