बस स्टैंड सिमडेगा में बस से गिरकर यात्री घायल

सिमडेगा:बस स्टैंड सिमडेगा में शुक्रवार की सुबह बस से गिरने से यात्री गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री को स्थानीय लोगों की मदद से इलाज हेतु सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया है जहां पर उसकी उपचार चल रही है ।घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार से सिमडेगा से मनोहरपुर चलने वाली विकास नामक बस में घाट बाजार के केंदूदा निवासी सोनू अपने घर जा रहा था इसी क्रम में अचानक बस चढ़ने के क्रम में नियंत्रण खोकर गिर पड़ा और माथे में पीछे  गंभीर चोट लगी वहीं बेहोश हो गया। इधर सदर अस्पताल सिमडेगा में उसे इलाज के लिए भर्ती कराया है जहां पर उसकी इलाज जारी है बताया गया समाचार लिखे जाने तक उसकी स्थिति नाजुक बनी हुई थी।

Related posts

Leave a Comment