फर्जी जन्म प्रमाण पत्र मामले में सिविल सर्जन ने लिया संज्ञान ,किया निरीक्षण

जलडेगा: प्रखंड में पैसा लेकर भी फर्जी प्रमाण पत्र बनाने का मामला सामने आने के बाद सिविल सर्जन डॉ नवल कुमार ने इसे संज्ञान में लिया है। मामला मीडिया में आने के बाद सोमवार को सिविल सर्जन जलडेगा सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पहुंचे और अंचल अधिकारी डॉ खगेन महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ अमित तिर्की के साथ दोनों शिकायत कर्ताओं से मिलने पहुंचे। जहां पर अधिकारियों ने उन्हें दी गई जन्म प्रमाण पत्र की जांच की। जांच के क्रम में हेलेना होब्बो का प्रमाण पत्र में लगे बार कोड का स्कैन तो हुआ परंतु भगवती देवी का बार कोड स्कैन नही हुआ। सिविल सेवा ने बताया कि तकनीकी गड़बड़ी के कारण ऐसे हो रहा है। इसे अपडेट कर दिया जायेगा। प्रमाण पत्र अपडेट होते ही उन्हें  विभागीय योजनाओं का लाभ भी मिलेगा। गौरतलब हो राष्ट्रीय नवीन मेल अखबार द्वारा प्राथमिकता के साथ उक्त खबर को प्रकाशित की थी जिसके बाद सिविल सर्जन डॉक्टर नवल कुमार ने इस मामले को प्रमुखता से संज्ञान लेते हुए खुद जलडेगा जाकर मामले की जांच की।

Related posts

Leave a Comment