आरानी एवं जोकबहार का भ्रमण करते हुए सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का ली जानकारी
सिमडेगा:- आकांक्षी जिला के प्रभारी भारत सरकार के आईएएस अधिकारी कमलेश कुमार पंत का सिमडेगा जिला में आगमन हुआ इस मौके पर उपायुक्त सिमडेगा आर. राॅनीटा, एवं उप विकास आयुक्त अरूणा वाल्टर सांगा ने पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत किया। कमलेश कुमार पंत जिला के विकास संबधी गतिविधियों का जायजा लिया। पहले भ्रमण में श्री पंत ने सिमडेगा प्रखंड के अरानी पंचायत भवन में बने पुस्तकालय का शुभारंभ किया। उन्होंने कार्यक्रम में भाग लेते हुए मुख्यमंत्री रोजगार सृजन के तहत लाभुकों के बीच लगभग 2 करोड़ 5 लाख का परिसंपत्ति का वितरण किया। साथ ही फुलवाईटांगर गांव में क्रियान्वित योजनाओं का निरीक्षण कर जायजा लिया। वहीं स्थानीय ग्रामीणजन से सीधे रूबरू हुये।

मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के अंतर्गत लाभुकों से कहा कि सरकार आप को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने की दिशा में कार्य कर रहा है। इस राशि से अपनी स्वरोजगार को बेहतर बनाएं । दूसरे भ्रमण में श्री पंत जी ने जोकबहार पंचायत के थोलकोबेड़ा गांव पहुंचे। वहां उन्होंने हर घर नल से जल योजना का जायजा लिया। थोलकोबेड़ा गांव में 108 घर में से 95 घरों में नल से जल की आपूर्ति किया जा रहा है।

साथ ही इस गांव को ओडीएफ प्लस की दिशा में सोख फिट, नाली, नादेप टैंक, सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट व अन्य योजनाओं का कार्य संचालित है जिसका भी निरीक्षण कर जायजा लिया।जिसके बाद सभी लोगो ने अरानी पंचायत भवन परिसर में पौधरोपण किया।मौके पर उप विकास आयुक्त अरूण वाल्टर सांगा, अनुमंडल पदाधिकारी महेंद्र कुमार, जिला नियोजन पदाधिकारी मुकेश कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी अजय कुमार रजक, जिला परिषद सदस्य, सिमडेगा शांति बाला केरकेट्टा, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य, ग्रामीणजन, थाना प्रभारी व अन्य उपस्थित थें।
