समाज को संगठित करने में महिलाओं की प्रमुख भूमिका:एनोस एक्का
सिमडेगा-कोलेबिरा प्रखंड के जीईएल चर्च बोंगराम पास्टोरेट महिला संघ की 21 वा शिक्षा सम्मेलन करमघाट मंडली में हुई संपन्न । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में झारखंड सरकार में पूर्व ग्रामीण विकास मंत्री एनोस एक्का उपस्थित रहे। महिला संघ के द्वारा पूर्व मंत्री का परंपरागत तरीके से स्वागत किया गया जिसके बाद मुख्य आराधना पादरी जय प्रकाश जॉन गुड़िया फादर वटवेल लुगुन प्रचारक अमृत टेटे सुरेश टूडू नमन लुगुन के द्वारा किया गया। मौके पर पादरी द्वारा मसीह समाज में पति और पत्नी एक दूसरे के प्रति क्या जिम्मेदारी है इन सभी चीजों को लेकर तथा कलीसिया समुदाय में आर्थिक व्यवस्था में महिलाओं का योगदान सहित अन्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। पूर्व मंत्री ने संबोधित करते हुए कहा महिलाओं की समाज में महत्वपूर्ण भूमिका है। क्योंकि परिवार और समाज को जोड़ने में महिला का योगदान रहता है एक महिला एक परिवार को समेट कर रखती है। तो उस परिवार का भरण पोषण का भी जिम्मेदारी उस पर होता है सभी महिलाएं संगठित रहें और समाज का निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान निभाए। पूर्ण आगे कहा कि 15 वर्षों के बाद आपका बेटा एक बार फिर से इस क्षेत्र में सेवा के लिए आया है तो इस क्षेत्र का विकास निश्चित ही अब तेज गति के साथ आगे बढ़ेगी मैं मंत्री या विधायक ना होते हुए भी क्षेत्र में उसी प्रकार कार्य करूंगा जैसे कि पूर्व में होता है इस चित्र में विभिन्न राजनीतिक दलों के द्वारा बरगला कर लोगों को आदिवासी ईसाई समाज के बीच भ्रम जाल पैदा कर लोगों को बेवकूफ बना रहे हैं लेकिन उनकी बातों में नहीं आना है और संगठित रहकर समाज के निर्माण में योगदान देनी है। इधर झापा युवा जिला अध्यक्ष सन्देश एक्का ने भी अपने पिता के राह पर चलकर इस क्षेत्र में विकास की सभी संभावनाओं को तलाश करते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक लोगों की सेवा करने की बात कही। इस मौके पर काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे।
