बानो : झारखंड एकेडेमिक कौंसिल द्वारा घोषित राष्ट्रीय मेधा छात्रवृत्ति 2023 की परीक्षा में रामवि बानो के तीन बच्चों ने बाजी मारी। इनमे पहला चाँद फाराना , दूसरा वर्षा कुमारी तीसरा आदित्य कुमार मिश्रा हैं। विद्यालय से 8 बच्चों ने परीक्षा में भाग लिया था इनमेसे 3 बच्चों को सफलता मिली। इसके पूर्व वर्षों में भी लगातार इस विद्यालय के बच्चे इस परीक्षा में पास करते रहे हैं। पूरे विद्यालय परिवार खुशी और उल्लास से भरा है कि तीन तीन बच्चों को सफलता मिली है। विद्यालय के प्रधानाध्यापक स्मिथ कु सोनी ने बताया कि तीनों बच्चे काफी तेज हैं। विद्यालय के अन्य बच्चे भी काफी होनहार हैं। विद्यालय की वर्ग शिक्षिका मंजू एरिका कंडुलना ने कहा कि ये पूरे विद्यालय परिवार की मेहनत का फल है। आज पूरा विद्यालय परिवार तीनो बच्चों को सम्मानित कर रहा है। इस अवसर पर सहायक शिक्षक नवीन कुमार ने कहा कि हमारा पूरा विद्यालय हमारे प्रधानाध्यापक स्मिथ कुमार सोनी के नेतृत्व में उतरोतर आगे बढ़ रहा है।

आज इस विद्यालय की ख्याति राज्य ही नही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर हो रही है। उन्होंने कहा कि हम बहुत भाग्यशाली हैं कि हम इस विद्यालय के एक सदस्य हैं। चाँद फाराना की माता से जब संपर्क किया गया और पूछा गया कि आपकी बच्ची को राष्ट्रीय मेधा छात्रवृति मिली है कैसा लग रहा है तो उन्होंने कहा कि ये सब विद्यालय के शिक्षकों के बेहतर कार्य और मेहनत का फल है। उन्होंने कहा कि रामवि के प्रधानाध्यापक रोज सव्वेरे 3 बजे से बच्चों को पढ़ने के लिए फोन कर उठाते हैं। वे घर घर जाकर अभिभावकों और बच्चों को समझाते हैं। उनका व्यवहार बच्चों के साथ मित्रवत होता है। वर्षा कुमारी के अभिभावकों ने भी कहा कि सोनी सर रोज 3 बजे सवेरे और 6 बजे संध्या पढ़ने के लिए प्रेरित करते है और फीडबैक भी लेते है। विद्यालय के विद्यालय प्रबंधन समिति के सभी सदस्यों ने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
