कांग्रेस जिला सचिव सहित कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का थाना दामन

सिमडेगा:  शनिवार को मुख्यमंत्री  हेमंत सोरेन कार्यों से प्रभावित होकर कई लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। झारखंड पार्टी के नेता सुनील सूरीन, कांग्रेस नेता तथा पूर्व प्रमुख रैमन बा,कंग्रेस जिला सचिव सह वर्तमान प्रमुख बांसजोर श तारामाणी सोरेंग,पूर्व जिला परिषद सह वर्तमान मुखिया तारगा पंचायत बांसजोर सुश्री रोशनी कुल्लू,कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता ज्योति डांग और वरिष्ठ कांग्रेस सदस्य बाबूलाल बड़ाईक  ने  राजधानी रांची में केन्द्रीय महासचिव विनोद पांडेय के हाथों से माला पहन कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के परिवार सदस्य बने। इस मौके पर झामुमो जिला अध्यक्ष अनिल कन्डुलना, झामुमो जिला सचिव सफीक खान,झामुमो जिला कोषाध्यक्ष नोवास केरकेट्टा, झामुमो जिला संगठन सचिव कल्याण मिंज, जिला बीस सूत्री सदस्य संजीव डांग वरिष्ठ झामुमो नेता मकसूद अंसारी,बांसजोर प्रखण्ड बीस सूत्री सदस्य रीतेश बड़ाईक, सिमडेगा प्रखण्ड अध्यक्ष सुमन मिंज आदि मौजूद रहे।

Related posts

Leave a Comment