सिमडेगा:भारतीय जनता पार्टी नगर मंडल की बैठक जिला कार्यालय सिमडेगा में नगर अध्यक्ष सत्यनारायण प्रसाद की अध्यक्षता में संपन्न हुआ इस बैठक में मुख्य रूप से संगठन मजबूती एवं 30 मई से लेकर 30 जून तक प्रदेश द्वारा दिए गए कार्यक्रमों को सफलतापूर्वक संपन्न कराने को लेकर चर्चा किया गया इस दौरान जिला मंत्री सह नगर मंडल प्रभारी तुलसी कुमार साहू ने कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी कार्यकर्ता संगठन के द्वारा दिए गए कार्य को निष्ठा पूर्वक करने का काम करें हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के 9 वर्षों में किए गए कार्यों को जनता तक ले जाएं जनता को बताने का काम करें। झारखंड प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम पर है आम जनता का कोई कार्य नहीं हो रहा है रोज दिनदहाड़े हत्या मर्डर बलात्कार जैसी जघन्य अपराध खुलेआम हो रही हैं कोई देखने वाला नहीं है सरकार अपने जेब भरने में लगी हुई है आम जनता का समस्याओं से इस प्रदेश की सरकार को कोई लेना देना नहीं है यह सरकार केवल दोनों हाथों से इस राज्य को लूट रही है लुटा रही है झारखंड प्रदेश के युवा एवं जनता महागठबंधन को वोट देकर अपने आप को ठगा महसूस कर रही हो इस बात को जनता को बताने की जरूरत है देश और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व में ही देश और राज्य का संपूर्ण विकास होगा।इस मौके पर उपस्थित नगर अध्यक्ष ने कहा कि केंद्र सरकार की नीतियों को घर घर तक पहुँचाने का कार्य सभी कार्यकर्ता मिलकर करे। केंद्र सरकार द्वारा जनहित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है जिससे विपक्षी पार्टियों के पेट मे मरोड़ उत्पन्न हो रहा है। इस बैठक में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष ओम प्रकाश साहू जिला कोषाध्यक्ष अनूप प्रसाद सांसद प्रतिनिधि नवीन सिंह महेश साहू अशोक रजक संजय शर्मा तपेश्वर बड़ाईक नंदनी दास पिंकी प्रसाद रजक,महावीर बड़ाईक,सुनील कुमार विश्राम साहू, अनिरुद्ध प्रसाद सिंह,अंगद कुमार, रमेश महतो, कृष्णा महतो,भरोसा महतो, रूनी कुमारी,इंदु देवी, प्रतिमा देवी,नीलेश निशिकांत,करण सिंह,सोनू कुमार समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।
