केरसई:केरसई प्रखंड के ढिंगुरपानी में कांग्रेस पार्टी का कार्यकर्त्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। जेफरेन केरकेट्टा की अगुवाई में आयोजित सम्मलेन में विधायक भूषण बाड़ा, जिलाध्यक्ष डेविड तिर्की, जिप सदस्य जोसिमा खाखा भी उपस्थित थे। विधायक ने कार्यकर्ताओं को संगठन को मजबूत करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता हर पीड़ित लोगों की निरंतर सेवा करें। समाजिक रूप से सुख दुख में लगों का हिस्सा बने। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता सेवा को प्राथमिकता दें। सेवा को ही अपने जीवन का मूल मंत्र माने। मौके पर जिला विधायक प्रतिनिधि संतोष सिंह,प्रखंड अध्यक्ष जेफरेन केरकेट्टा, जिला उपाध्यक्ष अजीत लकड़ा, जिला उपाध्यक्ष शिशिर मिंज, जिला प्रवक्ता रणधीर रंजन,पीसीसी डेलीगेट सह विधायक प्रतिनिधि प्रदीप केशरी, वरीय जिला उपाध्यक्ष जॉन्सन मिंज,महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष सीमा सीता,मो. अक्षण,तैरस एक्का,मुखिया सह विधायक प्रतिनिधि मुश खेस,विधायक प्रतिनिधि सुरेंद्र प्रसाद,मंडल अध्यक्ष सहित काफी संख्या में लोग उपस्थित रहे
