सिमडेगा:02 जून से 11जून 2023 तक जापान में आयोजित महिला जूनियर एशिया कप हॉकी प्रतियोगिता में शामिल सिमडेगा के तीन खिलाड़ी दीपिका सोरेंग, महिमा टेटे और रोपनी जीत के बादआज पहली बार अपने गृह जिला सिमडेगा पहुंची । सिमडेगा का आगमन होते ही हॉकी सिमडेगा के नेतृत्व में हॉकी खिलाड़ियों ने उनका शानदार स्वागत किया।हॉकी सिमडेगा के पदाधिकारी एवं हॉकी खिलाड़ी बस से उतरते उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और उन्हें मिठाइयां खिलाई। हॉकी सिमडेगा के मनोज कोनबेगी ने उनका स्वागत करते हुए कहा कि यह जिला किले बहुत ही बहुत बड़ी उपलब्धि है। कि चैंपियन भारतीय टीम में पूरे भारतवर्ष से 18 खिलाडी थे जिनमें से हमारे सिमडेगा जिला के तीन खिलाड़ी थे और उन्होंने प्रदर्शन किया और टीम चैंपियन बनी। 2016 में भी जूनियर एशिया महिला हॉकी कप में कांस्य पदक विजेता भारतीय टीम में सिमडेगा के तीन खिलाड़ी थे। जब जब भी भारतीय टीम में सिमडेगा की खिलाडी कि संख्या ज्यादा रही है तब तब कोई ना कोई पदक जीतती है अब हमे और अधिक मेहनत करने के जरुरत है ताकि भविष्य में हमारे जिला के खिलाडी भारतीय में ज्यादा से ज्यादा आएं और ओलंपिक जैसे मैच भी भारत पदक जीत सके।स्वागत समारोह में हॉकी सिमडेगा के अध्यक्ष मनोज कोनबेगी,कोषध्यक्ष कमलेश्वर मांझी,प्रतिमा तिर्की,राष्ट्रीय एम्पायर मनोज प्रधान,राजू मांझी,रामचंद्र मांझी,सहित तीनो खिलाड़ियों के अभिभावक तथा हॉकी सिमडेगा संचालित हॉकी छात्रावास,हॉकी सेंटर,गोंडवाना खेल छात्रावास के काफी संख्या बालक बालिका हॉकी खिलाड़ी उपस्थित थे।
