कुटुंगिया के डूमरमुंडा मांझी टोली सर्पदंश से गई 73 वर्षीय लहरू मांझी की जान

झाड़ फूंक एवं ओझा गुणी के चक्कर मे बीत गया समय

ओड़गा ओपी क्षेत्र के कुटुंगिया पंचायत अंतर्गत डूमरमुंडा मांझी टोली निवासी लहरू मांझी 73 वर्षीय की सर्पदंश से मृत्यु हो गई। मृतक की पत्नी सावित्री देवी ने बताया कि लहरू मांझी एवं पुत्री परनामी मांझी एवं पत्नी स्वयं एक कमरे में जमीन में बिना मच्छरदानी के सोए हुए थे तभी अहले सुबह 4 बजे लहरू को हाथ मे कुछ काटने का आभास हुआ एवं उसने पत्नी को घटना के बारे में बताया जिसके बाद पत्नी सावित्री देवी ने आसपास देखा किंतु कहीं किसी जहरीले जीव को नही पाया जिसके बाद जागरूकता के अभाव में परिवारवालों ने लहरू मांझी का झाड़ फूंक शुरू कर दिया जिससे लहरू की हालत बिगड़ गई दिन भर झाड़ फूंक में समय व्यर्थ करने के बाद शाम 5 बजे के आसपास लहरू मांझी को जलडेगा अस्पताल लाया गया। जहां प्रभारी चिकित्सक डॉ अमित ने लहरू मांझी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद परिजन शव को लेकर हॉस्पिटल के बाहर पुलिस के आने का इंतजार कर रहे थे। समाचार लिखे जाने तक ओड़गा पुलिस हॉस्पिटल नही पहुंची थी।

Related posts

Leave a Comment