बानो पुलिस की ततपरता से दो नाबालिक बच्चियां मानव तस्करी का शिकार होने से बचीं

बानो  -जिला प्रसाशन एवं न्याय प्रशासन द्वारा मानव तस्करी को लेकर बराबर जागरूकता अभियान चलाकर लोगो को जागरूक कर  मानव तस्करी रोकने का प्रयाश किया जाता रहा है, जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माध्यम से लोगो को मानव तस्करी से होने वाले ब्यक्तिगत क्षति के विषय मे जानकारी देते हुए जागरूकता अभियान चलाकर  बताया जाता है,लेकिन लाख प्रयाश के बाद भी मानव तस्कर सक्रिय है और मानव तस्करी बदस्तूर  जारी है। इस विषय पर बानो पुलिस को बदु सफलता मिली और पुलिस की  ततपरता से प्रखंड के बेडाइरगी पंचायत दो नाबालिक बच्चियां मानव तस्करी की शिकार होने से बचीं।  जानकारी के मुताविक शंकरी कण्डुलना 14 वर्ष पुत्री टिडा कण्डुलना ग्राम गटीबान्दू एवं टेरेसा कण्डुलना 14 वर्ष पुत्री जार्ज कण्डुलना जितूतोली निवासी बानो रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने के लिए पहुची थी,  इसकी गुप्त सूचना मिलने पर बानो थाना के एएसआई जुनास सोरेंग  ने  बानो स्टेसन पर जांच कर  उक्त दोनों लड़कियो को बरामद कर बानो थाना लाये, जांच की दबिस देखकर मानव तस्कर मनोज सिंह फरार हो गया बानो पुलिस द्वारा दोनों बच्चियो को बानो स्टेशन से बरामद होने की सूचना उसके परिजनों को दी गई ,एएसआई  जुनाथ सोरेंग एवं एएसआई सत्यनरायन प्रसाद ने बच्चियो को समझा बुझा  कर दोनों बच्चियो को प्रीन्जो को सौप  दिए इस मौके पर  लीगल ऐड क्लिनिक बानो थाना में कार्यरत पीएलवी शेख मूस्तकीम एवं अशोक तिवारी  उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment