सिमडेगा: सावन के दूसरे सोमवार के मौके पर तामड़ा में भव्य कावड़ यात्रा का आयोजन किया गया कांवर यात्रा की शुरुआत पालामाड़ा नदी से हुई जहां पर सैकड़ों की संख्या में महिला पुरुष युवती एवं बच्चों ने सामूहिक रूप से जल संकल्प लेकर भगवा वस्त्र धारण किए हुए झूमते नाचते गाते भगवान भोलेनाथ कि 4 किलोमीटर की लंबी दूरी तय करते हुए बाजार स्थित नवनिर्मित शिव मंदिर में जलाभिषेक लिए पहुँचे। इधर शिव मंदिर पहुंचते हुए कतार व तरीके से भगवान भोलेनाथ पर बारी-बारी से सभी लोगों ने जलाभिषेक किया जिसके बाद भव्य भंडारे का आयोजन किया गया भंडारा में आसपास के सैकड़ों की संख्या में ग्रामीणों ने सामूहिक रूप से प्रसाद ग्रहण किया। मौके पर जानकारी देते हुए पंडित जितेंद्र पुरी ने बताया कि इस बार सावन 2 महीने का है और ऐसे में सावन की दूसरी सोमवारी सोमवती अमावस के रूप में जानी जाती है इस दिन का विशेष महत्व माना गया है इसी को लेकर सभी लोगों ने जलाभिषेक किया उन्होंने कहा कि इस दिन भगवान भोलेनाथ पर जलाभिषेक करने से सभी प्रकार की इच्छाएं पूर्ण होती है इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए नवयुवक संघ तामड़ा के मनीष केसरी ,सचिन केसरी, नितेश केसरी, गोलू केसरी, मनीष मिश्रा, सचिन केशरी,धनञ्जय बैठा, अमन मिश्रा, विकास साहू ,कुबेर कैथवार,राहुल मिश्रा अशोक गुप्ता, निरंजन पूरी नितेश पूरी गोलू कुमार जोशी कुमार मनोहर कुमार सहित गांव के सैकड़ों लोगों की भूमिका रही।
