सरकार में शामिल लोगों के द्वारा सुनियोजित तरीके से हुई भाजपा कार्यकर्ता की मोब लिंचिंग-अर्जुन मुंडा

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा

सिमडेगा/बेसराजारा- केंद्रीय मंत्री व स्थानीय सांसद अर्जुन मुंडा सोमवार को कोलेबिरा थाना क्षेत्र के बेसराजारा पहुंचे। वहां उन्होंने पिछले दिनों मोब लिंचिंग में हुई हत्या पीड़ित के परिजनों से मिले एवं उनका हाल जाना।मृतक भाजपा कार्यकर्ता संजू प्रधान की पत्नी ने केंद्रीय मंत्री को विस्तार पूर्वक घटना का वर्णन किया एवं न्याय की गुहार लगाई। साथ ही घटना में कोलेबिरा विधायक पर ग्रामीणों को भड़काने का आरोप लगाया। केंद्रीय मंत्री ने पीड़िता की बातों को सुनने के बाद प्रेस को संबोधित करते हुए कहा इस तरह की घटना की जितनी भी निंदा की जाए कम है। यह एक सुनियोजित ढंग से की गई मॉब लिंचिंग है। प्रशासन यह सुनिश्चित करें कि इस क्षेत्र में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति ना हो, इस हृदय विदारक घटना के पीछे सरकार से जुड़े हुए लोगों का संरक्षण है। प्रशासन बिना पक्षपात के इसके तह तक जाकर सच्चाई जनता के बीच लाए और पीड़िता को न्याय दे, प्रशासन के लिए यह अग्नि परीक्षा है। भारतीय जनता पार्टी पीड़िता के न्याय के लिए उनके साथ खड़ी है।केंद्रीय मंत्री से भोक्ता समाज का प्रतिनिधिमंडल भी मिला एवं इस हत्याकांड की सीबीआई जांच से मांग की।

भोक्ता समाज ने केंद्रीय मंत्री से कहा कि इस घटना के पीछे कोलेबिरा विधायक का संरक्षण है।इसीलिए राज्य सरकार के अधीन जांच पर हमें भरोसा नहीं है मामले की जांच सीबीआई से हो।केंद्रीय मंत्री बेसराजारा से लौटने के बाद सर्किट हाउस में भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलकर जिले का हाल जाना एवं कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया।साथ ही उपायुक्त सिमडेगा, पुलिस अधीक्षक एवं डीएफओ से मिलकर भी घटना की जानकारी प्राप्त की और दिशा निर्देश दिया।

वहीं केंद्रीय मंत्री भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता अमरनाथ बामलिया के बड़े भाई दिवगंत बजरंग बामलिया के घर जाकर शोक संतप्त परिवार से मिलकर ढांढस बंधाया।मौके पर जिला अध्यक्ष  लक्ष्मण बड़ाईक, पूर्व विधायक विमला प्रधान, सांसद प्रतिनिधि सुशील श्रीवास्तव,संगठन प्रभारी शैलेंद्र सिंह,नगर परिषद उपाध्यक्ष ओम प्रकाश साहू,सोशल मीडिया प्रभारी रवि गुप्ता, श्रद्धानंद बेसरा,सुजान मुंडा, दुर्ग विजय सिंह देव, तुलसी साहू, दीपक पुरी,अनुप प्रसाद, भोला साहू, अशोक इंदवार, महेश साहू, सावित्री देवी, पिंकी प्रसाद, नंदनी दास, दीपिका कुमारी सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related posts

Leave a Comment