सिमडेगा: बानसूर आप की पुलिस ने दो अलग-अलग स्थान से दो लोगों का शुक्रवार को शव बरामद किया है पहला मामला तरगा के फुलझर जंगल की है जहां से गोवर्धन सिंह नामक व्यक्ति का पुलिस ने शव बरामद किया है। जानकारी देते हुए गोवर्धन सिंह के छोटे भाई रविंद्र सिंह ने बताया कि उसका भाई बुधवार को जंगल से लकड़ी लाने के लिए गया था और नहीं लौटा बाद में पूरे परिवार वाले पूरे जंगल का छानबीन किया लेकिन कहीं नहीं मिला उसके बाद गांव के अन्य साथियों की मदद से काफी खोजबीन की गई तब जाकर फुलझर जंगल में गोवर्धन सिंह का शव बरामद किया जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। परिजनों के अनुसार उसके माथे में किसी धारदार हथियार से वार कर हत्या की गई है वहीं इधर थाना प्रभारी मैथ्यू एक्का ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है इसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी। वहीं पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। वही दूसरा मामला डूमर मुंडा गांव की है जहां पर लीलाधर बेसरा नामक व्यक्ति का स्थानीय लोगों ने खेत में शव देखा जिसकी बाद इसकी सूचना पुलिस को दी पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा वहीं परिजनों ने बताया कि वह दो दिनों से घर से लापता था और पता नहीं चलाया अचानक उसका शव देखा गया वहीं पुलिस ने कहा है कि मामले की छानबीन की जा रही है।
Related posts
-
चैनपुर प्रखंड में राम मंदिर प्राणप्रतिष्ठा का पहला वर्षगांठ मनाया गया
चैनपुर:– चैनपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में राम मंदिर की प्राणप्रतिष्ठा की पहली वर्षगांठ... -
चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन
चैनपुर:– चैनपुर थाना परिसर में जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें विभिन्न प्रकार... -
चैनपुर प्रखंड में स्वास्थ्य मेला ग्रामीणों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं का नया द्वार
चैनपुर: चैनपुर प्रखंड के मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में बुधवार को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला...