सिमडेगा: सिमडेगा में इन दोनों छोटी-छोटी बातों में कीटनाशक का सेवन करना आम बात हो गया है जिसके वजह से आए दिन मौत हो रही है घरेलू विवाद छोटी-छोटी बात पर तनाव या फिर किसी अन्य बातों को लेकर गुस्से में आकर कीटनाशक का सेवन करने का मामला लगातार सिमडेगा में बढ़ रहा है। शुक्रवार को भी अलग-अलग जगह पर तीन महिलाओं ने कीटनाशक पीकर आत्महत्या का प्रयास किया जिसमें से एक महिला की मौत हो गई जबकि 1 महिला का इलाज चल रही है एवं एक को रांची रेफर कर दिया गया। पहला मामला सिमडेगा के बोलबा पाकरबाहर गांव की है। जहां की 22 वर्षीय कौशल्या देवी नामक महिला ने अपने घरेलू विवाद में आकर कीटनाशक का सेवन कर लिया इधर कीटनाशक सेवन करने की वजह से उसकी तबीयत बिगड़ी तब जाकर परिवार वालों ने उसे सदर अस्पताल लाया जहां पर इलाज करने के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए राजधानी रांची रेफर कर दिया गया। वही दूसरा मामला जलडेगा थाना क्षेत्र अंतर्गत लंबोई गांव की है। जहां की 55 वर्षीय साधना देवी नामक वृद्ध महिला ने कीटनाशक का सेवन कर आत्महत्या का प्रयास किया बताया गया कि वह अपने पति राम नंदन से किसी बात को लेकर बहस की और जब लड़ाई बढ़ गई तब गुस्से में आकर घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया इधर जब उसकी तबीयत बिगड़ी तब उसके बेटे एवं अन्य परिजनों के द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा ले जाया गया जहां पर उसकी इलाज चल रही है। वहीं तीसरा मामला मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत टैसेरा गांव की है जहां की 29 वर्षीय मोनिका तिर्की नामक महिला घरेलू विवाद में गुस्से में आकर दोपहर में घर में रखे कीटनाशक का सेवन कर लिया बाद में उसके पति रणदीप तिर्की के द्वारा उसे इलाज के लिए सेवई स्थित हेल्थ एंड वैलनेस सेंटर ले जाया गया। जहां से उसकी स्थिति को देखते हुए सदर अस्पताल सिमडेगा भेज इधर सदर अस्पताल सिमडेगा में पहुंचने के साथ ही डॉक्टर के द्वारा उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया ।उसके पति ने बताया कि वह बकरी चराने गई थी और वापस आई उसके बाद उसका पति खेत के लिए खाद खरीदने के लिए बाजार गया। जैसे ही लौटा तब वह कीटनाशक का सेवन कर चुकी थी। इधर मामले की जानकारी पुलिस को दी गई जिसके बाद उक्त शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। समाचार लिखे जाने तक महिला के शव का पोस्टमार्टम नहीं हो सका था।

81,82