बानो प्रखण्ड के हुरदा थाना मैदान से कोलेबिरा तक  बनाई गई मानव श्रृंखला

बानो:मणिपुर में हुए घटना के विरोध में ऑल चर्चेस बानो  के नेतृत्व  मानव श्रृंखला बना कर घटना का विरोध किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ  ऑल चर्चेस बानो के जगदीश बागे के स्वागत भाषण के साथ किया गया।कार्यक्रम कोलेबिरा विधायक नमन विकसल कोनगाड़ी ने कहा कि आज हमारे जमीन को लूटने में लगे ।आज भी झारखंड में 15 प्रतिशत सुंदर प्राकृतिक छटा है आदिबासियो को हमारे गाँव घर से बेदखल करने का साजिश रची जा रही है ,आज आदिबासियो को  जो आहर्ता हैं उसे मिटाने की कोशिश की जा रही है।बड़े जाति के लोग जमीन कब्जा करने लगे हैं। आदिबासियो को तोड़ने के लिये ईसाई समुदाय को मोहरा बनाया जा रहा है।झारखंड सहित ,मणिपुर, छत्तीसगढ़ आदि राज्यों में आदिबासी है।आदिबासी हिन्दू ,बौद्ध ,जैन ,ईसाई आदि धर्म के है। आज एचईसी ,टाटा जैसे बड़े कारखाना में कुछ ही कम प्रतिशत लोग कार्य करते हैं।अधिकतर बाहरी है।चाहिए झारखंड के आदिबासियो व मूल वासियो को काम मिलना चाहिए।पर गलत राजनीति हो रही हैं।महाभारत के अर्जुन की तरह हमे मछली नही वरन मछली के आँख पर नजर रखनी चाहिए।

मौके पर सुदीप गुड़िया ,बानो जिला परिषद बिरजो कंडुलना आदि लोगो नेअपने विचार व्यक्त किये कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष अजित कंडुलना के नेतृत्व में सविधान की  शपथ दिलाई गई।तथा राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम का समापन व यात्राआरंभ की गई। मानव श्रृंखला में खड़े विभिन्नं गांव के व्यक्तियों द्वारा  आदिवासियो की धर्म ,संस्कृति, जमीन की रक्षा के बैनर के साथ खड़े थे।शायद जिले में पहली बार इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। युवा ,बच्चे तथा वृद्ध भी मानव श्रृंखला में भाग लिया।लगभग70 किलोमीटर की यह  मानव श्रृंखला में  हजारों व्यक्तियो ने भाग लिया। हाथ हिलाकर कर अतिथियों का स्वागत किया।

Related posts

Leave a Comment